खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर-बालकृष्ण साहू । इस्लामाबाद एजेंसी। नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के आगे हाथ फैलाए हैं। पहले से ही कर्ज के बोझ से दबे पाकिस्तान ने अब चीन से 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर (10 अरब युआन) कर्ज का मांगा है। जबकि पाकिस्तान पर पहले से ही चीन का 4.3 अरब डॉलर (30 अरब युआन) का कर्ज है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन में हुई आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने चीन के वित्त उप मंत्री लियाओ मिन से मुलाकात के दौरान मुद्रा विनिमय समझौते के तहत सीमा को 40 अरब युआन (5.7 अरब डॉलर) तक बढ़ाने का अनुरोध किया।
पाक को चुकाना है 26.48 अरब डॉलर विदेशी ऋण एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान को 26.48 अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाना है। इस अवधि में ब्याज व्यय के रूप में 3.86 अरब डॉलर का भुगतान होना है। पाकिस्तान के ऋणों का पुनर्भुगतान और ब्याज भुगतान 37 महीने की ऋण अवधि के माध्यम से नवीनतम सात अरब डॉलर की आईएमएफ विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

