khabarworld24.- बलरामपुर। बलरामपुर में यात्री बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक महिला बस के नीचे दब गई। इतना ही नहीं इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस पलटने से एक महिला बस के नीचे दब गई और 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं हादसे के बाद पुलिस की टीम वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुगम करने में जुटी हुई है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

