khabarworld24.-रायगढ़। चाय वाले जीवर्धन चौहान को मेयर चुनाव जीतने पर सर्टिफिकेट मिला। ओपी चौधरी ने कहा, 61% वोट शेयर के साथ चाय वाले जीवर्धन चौहान की शानदार जीत ….कांग्रेस को मिले महज 23% वोट…कुल 92300 वोटों में कांग्रेस को मिले मात्र 21900 वोट। बता दें कि रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है।
यहां करीब 69.68% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने गए। यहां वार्ड नंबर 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके थे।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

