khabarworld24.-रायपुर। 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।
रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान (27,000 वोट से विजयी) चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी) धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी) राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी कोरबा – संजू देवी राजपूत (45,000 वोट से आगे) बिलासपुर – पूजा विधानी (62,000 वोट से आगे)
दुर्ग – अलका बाघमार (15,000 वोट से आगे) रायपुर – मीनल चौबे (1,38,418 वोट से आगे)
बीजेपी की जीत के कारण 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

