खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में कई दशकों बाद उन स्थानों पर भी तिरंगा शान से लहराया, जहां कभी काले झंडे और भय का माहौल था । स्थानीय जनता, प्रशासन और सुरक्षाबलों ने कंधे से कंधा मिलाकर गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शांति, एकता और विकास के ऐतिहासिक क्षण में आज बस्तर रेंज के हर कोने में चहल-पहल वाले नगरों से लेकर सबसे दूरस्थ आंतरिक गांवों तक, जो कभी नक्सली गढ़ के रूप में जाने जाते थे, उस इलाके में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कई दशकों बाद यह पहली बार हुआ कि इस दाैरान बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें से नक्सली संगठन द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के विराेध के लिए एक भी पर्चा बैनर तक जारी नही किया जाना नक्सलियाें की शून्य गतिविधि ने नक्स्लवाद के खत्में के दावे काे बल मिल रहा है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकाें यह परिवर्तन सरकार के नक्सली हिंसा को समाप्त करने के लिए किए गए लगातार और ठोस प्रयासों का परिणाम है। उन्हाेने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस केवल आज़ादी का उत्सव नहीं है, यह बस्तर के परिवर्तन का प्रतीक बन गया है, यहां के लोगों के साहस को सलाम और हमारे सुरक्षाबलों की अदम्य प्रतिबद्धता ने आशा को हकीकत में और भय को गर्व में बदल दिया है। उन्होंने ग्रामीणों और जवानों की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की और इसे जनता, प्रशासन और सुरक्षाबलों के बीच गहराते विश्वास का सशक्त प्रतीक बताया।
हाल के महीनों में आंतरिक क्षेत्रों में स्थापित नए सुरक्षा शिविरों ने न केवल सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास और अपनापन की भावना को भी पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य कि अब यहां के लोग खुलेआम और गर्व से अपने देश की आज़ादी का जश्न मना सकते हैं, इस बात का प्रमाण है कि हम मिलकर किसी भी कठिन चुनौती को पार कर सकते हैं।
सुन्दरराज पी. ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित समारोह सुनिश्चित करने के लिए डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा और सीएपीएफ जैसी विशेष इकाइयों ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त और प्रभुत्व अभियान चलाया। घुर नक्सल प्रभावित कोण्डापल्ली, जिडपल्ली, पिडिया, पुजारिकांकर, कोरचोली, गरपा, कुटुल, नेलांगुर, पंगुर, रायगुड़ेम, गोमगुड़ा और नुलकटोंग (जिला बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर) जैसे प्रमुख स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र


