खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में साहस और नेतृत्व की मिसाल पेश करने वाले पखांजूर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट को देश का प्रतिष्ठित शौर्य चक्र पदक मिलने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा।
लक्ष्मण केवट ने 16 अप्रैल 2024 को कलपर में अपनी टीम के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर कर नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब तक वे कुल 94 नक्सलियों को एनकाउंटर कर चुके हैं, जो उनके साहसिक अभियान का शानदान रिकॉर्ड है। इसी तरह सुकमा जिले में अपने कार्यकाल के दौरान बहादुरी का परिचय देने वाले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, 7 मई 2023 को भेजी थाना क्षेत्र के ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुए मुठभेड़ में उनकी टीम ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था, साथ ही एक 303 रायफल और एक भरमार बंदूक बरामद की थी। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं शर्मा ने किया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों यह वीरता सम्मान मिलेगा।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता


