नई दिल्ली। गोल्डन बेरी एक ऐसी चीज होती है जिसे लोग घास समझ कर या खराब चीज समझ कर डस्टबिन में फेंक देते हैं। लेकिन यही गोल्डन बेरी हमारी सेहत के लिए रामबाण इलाज का काम करती है और कई बीमारियों में फायदेमंद होती है। आइये आज आपको इसके फायदे और उपयोग के बारे में बताते हैं।
गोल्डन बेरी (या केप गूसबेरी) जब किसी को जंगल में घर के किनारे घास में या कहीं भी नजर आती है तो लोग उसे फालतू की चीज़ समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते है। लेकिन यह सेहत के एक खजाने का काम करती है। कई बीमारियों में फायदेमंद होती है।
डॉ. सपना सिंह ने बताया की यह अपने पोषक तत्वों जैसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (ए, सी) और खनिजों के कारण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हृदय स्वास्थ्य, दृष्टि में सुधार और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही, ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने, वजन घटाने में सहायक होने और कैंसर से लड़ने में भी सहायक हो सकते है।
इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और खनिज हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है।
प्रयोगशाला अध्ययनों में गोल्डन बेरी के अर्क ने फेफड़ों और मुंह के कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में क्षमता दिखाई है।
गोल्डन बेरी में मौजूद फाइटोस्टेरॉल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हो सकते है। जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और मोतियाबिंद व मैक्युलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं को रोकते हैं।
विटामिन C से भरपूर होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
डाइटिशियन डॉक्टर सपना सिंह का कहना है कि मधुमेह उत्तर रक्तचाप या रक्त पतला करने सहित कई प्रकार की ऐसी दवा चल रही है तो उन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए या चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही सेवन करना चाहिए।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


