नई दिल्ली। एक जमाने में अधिकतर लोगों के आंगन में तुलसी का पौधा होता था। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना गया है और इसकी पूजा की जाती है। आयुर्वेद में भी तुलसी प्लांट को औषधियों की रानी कहा गया है। इसके औषधीय गुण किसी खजाने से कम नहीं हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोज सुबह खाली पेट तुलसी के 5-7 पत्ते चबाना शुरू कर दें, तो कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। तुलसी के पत्ते पेट से लेकर दिल का खयाल रखने में मददगार हो सकते हैं। इन छोटे-छोटे पत्तों को नेचुरल इम्यूनिटी बूस्ट भी माना जा सकता है।
तुलसी के पत्ते खाली पेट चबाने के फायदे
इम्यूनिटी करते हैं मजबूत – आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार से बचाव होता है। तुलसी शरीर में मौजूद टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकालने में मदद करती है।
पेट की सेहत करे दुरुस्त – तुलसी के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र बेहतर हो जाता है। सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते चबाने से गैस, अपच, कब्ज जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं। ये पत्ते लिवर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होते हैं और भूख बढ़ाते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक नेचुरल सॉल्यूशन है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार – तुलसी के पत्तों में मौजूद कुछ कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में सहायक होते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये पत्ते इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ाकर ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
दिल को रखते हैं हेल्दी – तुलसी के पत्ते नियमित रूप से चबाने से हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है और कई तरह की समस्याओं से बचाव होता है। तुलसी के पत्ते चबाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है और ब्लड प्रेशर भी काबू में आता है। इससे धमनियों की ब्लॉकेज का खतरा दूर होता है। आखिरकार हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव होता है।
मेंटल हेल्थ के लिए भी वरदान – तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेन नामक तत्व मानसिक तनाव को कम करता है। यह दिमाग को शांत करता है, मूड को बेहतर बनाता है और फोकस बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग नींद न आने या बेचैनी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी तुलसी का सेवन लाभकारी होता है। तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा तुलसी बालों को झड़ने से भी रोकती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


