नई दिल्ली।‘सन ऑफ़ सरदार 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और इस फिल्म ने निराश किया है। हालांकि अजय देवगन लगभग हर बार सीक्वल में कमाल कर देते हैं, इसलिए इस फिल्म से भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद थी लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसी के साथ ये कमाई के मामले में भी पिछड़ गई। चलिए यहां जानते हैं ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से अजय देवगन ने काफी टाइम बाद कॉमिक रोल में कमबैक किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है और ये रिलीज के पहले हफ्ते में ही चंद करोड़ कमाने के लिए मशक्कत कर रही है। इसकी वजह ये भी है कि इस कॉमेडी एंटरटेनर को महावतार नरसिम्हा और सैयारा जैसी फिल्मों के दमदार प्रदर्शन से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं फिल्म को मिले खराब रिव्यू ने भी इसका बेड़ा गर्क कर दिया है।
इसी के साथ ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन इसकी कमाई 8.25 करोड़ और तीसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये रही।
चौथे दिन ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने 2.35 करोड़ कमाए। वहीं पांचवें दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा,।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने रिलीज के छठे दिन 1.65 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई 31.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की हालत खराब
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की रिलीज के 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब हो चुकी है। छठे दिन तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। ऐसे में हर दिन गिरती कमाई के साथ 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल लग रहा है।
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने अजय देवगन का तोड दिया ये रिकॉर्ड
बता दें कि अजय देवगन ने गोलमाल रिटर्न्स (2008) से सीक्वल या फ्रैंचाइज़ी फिल्मों का हिस्सा बनना शुरू किया था, जो एकमात्र फ्रैंचाइज़ी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ से कम नेट कलेक्शन किया था। गोलमाल 3 (2010) के बाद से, अजय ने कभी भी 100 करोड़ से कम कलेक्शन वाली फ्रैंचाइज़ी फिल्म नहीं दी थी। लेकिन, सन ऑफ़ सरदार 2 के साथ, अभिनेता का 15 साल बाद फ्रैंचाइज़ी फिल्मों के साथ 100 करोड़ नेट कमाई करने का अपना सिलसिला टूट गया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


