खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोर तिरंगा मोर अभिमान नाम से तिरंगा अभियान चलाएगी। इसे लेकर रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यलय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें अभियान की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जोड़ते हुए अभियान को चलाया जाएगा। वहीं इस बार 60 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तिरंगा अभियान के संयोजक नीलू शर्मा ने बताया कि इस बार भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश के 60 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाए। यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आगे बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि बच्चों के हाथों घरों में तिरंगा फहरवाया जाएगा, ताकि उनमें देशभक्ति की भावना कम उम्र में विकसित हो।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय


