खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में पहली बार तीन तलाक का मामला सामने आने के बाद युवती के परिजनों और मुस्लिम समाज कांकेर ने इसकी शिकायत कांकेर कोतवाली में दर्ज करवाकर मुस्लिम समाज की महिलाओं को इंसाफ के लिए पारित कानून पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में कांकेर नगर के जवाहर वार्ड की रहने वाली एक महिला का गरियाबंद के युवक के साथ मुस्मिल रीति रिवाज से विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के 9 वर्ष बाद अचानक गरियाबंद के रहने वाले व्यक्ति ने मोबाइल फोन से तलाक लेने के लिए तीन बार तलाश शब्द कहा और दूसरे महिला से शादी कर ली। तीन तलाक पर कानून बने पांच साल हो गए हैं, लेकिन आज भी कुछ लोग दकियानुसी तीन तलाक को ही मान रहे हैं।
पीड़ित महिला के भाई गफ्फार मेमन ने बताया कि 9 मार्च 2017 को इरफान वारसी जिला-गरियाबंद में व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज एवं परम्परा के अनुसार विवाह हुआ था, लेकिन ससुराल में उसके पति एवं सास व नंनदों द्वारा लगातार प्रताडित किये जाने के कारण मेरी बहन मायके में आकर निवास कर रही थी। मेरी बहन ने बताया कि उसका पति ने दूसरा विवाह कर लिया है, मेरी बहन को दमांद ने फोन करके कहा कि अब मैंने दूसरा विवाह कर लिया है, इस कारण मैं तुम्हें तलाक देता हूं, कहकर तीन बार तलाक तलाक-तलाक (ट्रिपल तलाक) दिया है। तीन तलाक की मोबाईल रिकार्डिंग भी बहन ने सुनाया है।
कांकेर के मुस्लिम समाज ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि तीन तलाक का मामला जो बहुत ही निन्दनीय है, व हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवायी में एक विशेष कानून बनाया गया है, जो मुस्लिम समाज की महिलाओं को इंसाफ मिलने की नियत से वर्ष 2019 में एक विशेष अधिनियम कानून बनाया है। जिसके तहत तीन तलाक दिया जाना संगीन अपराध की श्रेणी में होगा तथा इस्लामिक कानून में भी इसे अपराध माना जाता है। कांकेर में तीन तलाक (ट्रिपल तलाक) का यह पहला आपराधिक मामला है ,और इसकी भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो इस कारण ट्रिपल तलाक देने वाले के खिलाफ कार्यवाही किया जाए।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


