खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवेन्द्र नगर के दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार हुए है। हमराज भारती अपनी पुराना बस स्टैण्ड पगारिया काम्पलेक्स शॉप नंबर 127 को दिनांक 30.07.2025 को रात्रि करीब 08.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 31.07.2025 को सुबह करीब 09.30 बजे दुकान खोलने आया तो दुकान का सटर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आलमारी एवं दराज का ताला टूटा हुआ था एवं समान बिखरा पडा हुआ था। अलमारी के अंदर रखा हुआ लाल रंग डेल कंपनी का लेपटाप एवं डेल कंपनी का सीपीयू नही था एवं दुकान मे लगे सीसीटीवी का डीवीआर, पीतल का 5 लीटर वाली जार 02 नग, एवं सैमसंग कंपनी का मोबाईल जिस पर सिम नंबर 9522440247 लगा है एवं कीपेड मोबाईल स्मार्ट कंपनी का एवं नगदी रकम 12800रू. नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान ताला तोडकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया , कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध को गंभीरता से लेते हुये मुखबीर लगाकर आरोपी अब्दुल हाशीम पिता अब्दुल हकीम उम्र 24 वर्ष सा. राजा तालाब नुरानी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर, के कब्जे से 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन आईएमईआई नंबर 353099647212948/01, 355434787212945/01 है एवं आरोपी अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 वर्ष सा. सरदार बाडा नुरानी चैक थाना सिविल लाईन रायपुर से उसके बाजू के दुकान से चोरी किया गया 01 नग टीवी बुश कंपनी काला रंग का आरोपियो मेमोरण्म कथन के आधार पर बरामद कराने पर समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियो द्वारा घटना स्थल से चोरी किये गये डेल कंपनी का लैपटाप, सीपीयू. एवं सीसीटीवी का डीबीआर., कीपेड मोबाईल को हमराही साथीदार समीर के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को बेचना, एवं नगदी रकम 12800 रू. को खर्च कर देना बताये है, कि आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत आज दिनांक 03.08.2025 को 15/10 बजे 15/20 बजें गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी
1. अब्दुल हाषिम पिता अब्दुल हकीम उम्र 24 वर्ष सा. राजा तालाब नुरानी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर
2. अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 वर्ष सा. सरदार बाडा नुरानी चैक थाना सिविल लाईन रायपुर
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


