नई दिल्ली। शरीर में कोलेजन की कमी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, नींद की कमी, तनाव और खराब खानपान की वजह से कई बार उम्र बढ़ने के लक्षण समय से पहले भी नजर आने लगते हैंं। इसे दूर करने लिए लोग महंगी क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट का सहारा न लें, बस ये काम शुरू कर दें।..
बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है। खासकर स्किन पर झुर्रियां, ढीलापन और बेजान दिखना आम लक्षण होते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी उम्र की रेखाएं उभरने लगी हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। एक आसान और असरदार घरेलू उपाय आपकी त्वचा को फिर से जवां बना सकता है।
आज हम एक खास ड्रिंक ग्रीन टी के बारे में आपको बता रहे हैं। ग्रीन-टी को दुनिया का सबसे अच्छा एंटी-एजिंग ड्रिंक माना जाता है। यह त्वचा को जवान बनाए रखने के साथ-साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की कोशिकाओं को गहराई से पोषण देते हैं।
ग्रीन-टी में मौजूद कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। ये तत्व स्किन में कसावट लाने, झुर्रियों को घटाने और रंगत निखारने में बेहद कारगर होते हैं। ग्रीन-टी नियमित पीने से आपकी स्किन में ग्लो नजर आने लगता है।
इस ड्रिंक को इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है। सुबह खाली पेट 1 कप बिना चीनी की ग्रीन-टी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर चाहें तो शाम के समय भी एक कप ग्रीन-टी ले सकते हैं। लेकिन, दिनभर में 2 कप से ज्यादा पीने से बचें।
इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे सिर्फ स्किन तक सीमित नहीं हैं। ग्रीन-टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह दिल की सेहत, ब्लड शुगर लेवल और इम्यूनिटी को भी बेहतर करती है। यानी एक ही ड्रिंक से कई फायदे।
अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स और केमिकल्स से परेशान हो चुके हैं, तो ग्रीन-टी एक नेचुरल और असरदार विकल्प है। इसका असर धीरे-धीरे नजर आता है लेकिन यह स्थायी होता है। खासतौर पर 30 की उम्र के बाद ग्रीन-टी को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है।
एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हेल्दी स्किन का राज केवल बाहरी केयर में नहीं बल्कि अंदरूनी सफाई में भी छिपा होता है। ग्रीन-टी आपकी त्वचा के साथ-साथ पूरे शरीर को डिटॉक्स करती है, जिससे बुढ़ापा दूर रहता है और आप लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं।
अगर आपको समय से पहले बुढ़ापे के संकेत दिखने लगे हैं, तो रोज सुबह ग्रीन-टी की आदत डालें। यह न केवल आपकी त्वचा को हेल्दी बनाएगी, बल्कि अंदर से आपको मजबूत, फिट और एनर्जेटिक भी बनाए रखेगी। एक कप ग्रीन-टी में उम्र थामने का राज छिपा हुआ है।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


