नई दिल्ली। ओवल टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त बनाई थी, इसलिए दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 52 रनों से आगे है। केएल राहुल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे, क्योंकि उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले। दूसरे दिन स्टंप्स तक यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बना लिए हैं और उनके साथ आकाशदीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे दिन भारत ने 204/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। करुण नायर ने पहले दिन ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। खैर दूसरे दिन भारतीय टीम सिर्फ 34 गेंद खेल पाई, जिनमें उनसे अपने बाकी चारों विकेट गंवा दिए। इन 34 गेंदों में टीम इंडिया अपनी पारी में सिर्फ 20 रन और जोड़ पाई। इस तरह भारत की पहली पारी 224 रनों पर समाप्त हुई। करुण नायर ने 57 रन बनाए।
तूफानी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड
बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 6 से ज्यादा के रन-रेट से इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 13वें ओवर में ही टीम का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया था। डकेट और क्रॉली ने 92 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, लेकिन डकेट 43 रन बनाकर आउट हो गए। क्रॉली ने 64 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो चला था।
जो रूट ने 29 रन बनाए, वहीं हैरी ब्रूक अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 53 रन बनाकर आउट हुए। 92 रनों तक इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन उसने अपने सारे 10 विकेट अगले 155 रनों के भीतर गंवा दिए। दरअसल इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे, फिर भी उसे ऑलआउट घोषित कर दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।
भारत के पास 52 रनों की बढ़त
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेजतर्रार अंदाज में पारी की शुरुआत की। जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मजे की बात यह रही कि जायसवाल ने जबरदस्त सिक्स के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। केएल राहुल सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं साई सुदर्शन पिच में असामान्य उछाल का शिकार बने, जो 11 रन बनाकर आउट हो गए।
Trending
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह


