नई दिल्ली। फ़िनलैंड क्रिकेट टीम के प्लेयर महेश तांबे ने एस्टोनिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। तांबे ने मैच में सिर्फ 2 ओवरों में ही 19 रन देकर 5 विकेट लिए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम था। उन्होंने 2022 में जर्मनी टीम के खिलाफ 10 गेंदों में 5 विकेट लिए थे, लेकिन तांबे ने इससे भी कम गेंदों पर ये कारनामा किया।
रविवार को खेले गए फ़िनलैंड बनाम एस्टोनिया तीसरे टी20 मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए एस्टोनिया ने 19.4 ओवरों में 141 रन बनाए। एक समय पर एस्टोनिया अच्छी स्थिति में थी, उनके 14.3 ओवरों में 104 रन थे और 8 विकेट हाथ में थे। फिर तीसरा विकेट बिलाल मसूद के रूप में गिरा और फिर विकेट गिरते ही चले गए। महेश तांबे के आलावा जुनैद खान ने 2 और अमजद शेर, अखिल अर्जुनम और माधवा ने 1-1 विकेट लिए।
महेश ताम्बें ने 8 गेंदों में लिए 5 विकेट
तांबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 5 विकेट हॉल कर इतिहास रचा, वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टेफेन गोच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रूपम बरुआह और प्रणय घीवाला को आउट किया।
फ़िनलैंड ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
142 रनों के लक्ष्य को फ़िनलैंड क्रिकेट टीम ने 18.1 ओवरों में पूरा कर 5 विकेट से जीत दर्ज की। अरविंद मोहन ने नाबाद 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, 60 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 6 चौके लगाए। 3 मैचों की टी20 सीरीज का ये निर्णायक मैच था, जिसे जीतकर फ़िनलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
39 वर्षीय महेश तांबे ने 2021 में फिनलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 28 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम कुल 28 विकेट हैं। रविवार को तांबे ने अपने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल किया, वो भी इतिहास रचते हुए।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


