नई दिल्ली। कई जूस स्वाद में कड़वे होते हैं, लेकिन उनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। करेला का जूस (Bitter Gourd Juice) कड़वा तो बहुत है, लेकिन यह सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। अगर आपने यह जूस रोज एक कप भी पी लिया, तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। करेला में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन-C, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इस जूस के 5 बड़े फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कई रिसर्च में पता चला है कि करेले का जूस डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद कारगर होता है। इसमें कई ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होते हैं। करेले के जूस में पाए जाने वाले तत्व शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक प्राकृतिक उपचार बन सकता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास करेला जूस डायबिटीज कंट्रोल में मदद कर सकता है।
करेला का जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को साफ करता है, टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन क्रिया को तेज करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। करेला जूस गैस, एसिडिटी और अपच में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। करेले के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। यह खून को साफ करता है और त्वचा पर पिंपल्स, फोड़े-फुंसियां या एक्ने की समस्या को दूर करता है।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए करेला जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और यह पोषण भरपूर होता है। करेला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। साथ ही यह शरीर में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे फैट स्टोरेज कम होता है। सुबह खाली पेट पीने से भूख भी कंट्रोल रहती है। करेला जूस शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
करेला में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमण, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। यह मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी और एलर्जी से बचाता है। करेले के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड फ्लो को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। यह दिल को स्वस्थ रखने और धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकने में मदद कर सकता है।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


