नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ब्रोकली ऐसी ही चीजों में से एक है। ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ब्रोकली में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। आमतौर पर लोग इसका सलाद, सूप, चाइनीज फूड का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ब्रोकली का जूस अधिक फायदेमंद है। कई पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली का जूस कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर हो सकता है। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसको आप अन्य सब्जियों, फलों को मिलाकर भी तैयार कर सकते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ इसकी पौष्टिकता, सेहत लाभ भी दोगुनी हो जाएगी। अब सवाल है कि आखिर ब्रोकली में कौन से पोषक तत्व होते हैं? ब्रोकली का जूस पीने से क्या होगा? किन परेशानियों में ब्रोकली जूस फायदेमंद?
ब्रोकली में कौन से पोषक तत्व होते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, ब्रोकली कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, ई, बी6, के आदि अधिक होते हैं। वहीं, ब्रोकली का जूस आयरन, फोलेट, नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट राइबोफ्लेविन, विटामिन के आदि से भरपूर होता है।
ब्रोकली का जूस पीने के फायदे क्या हैं?
पाचन क्रिया ठीक करे: डाइटिशियन मानसी शर्मा के मुताबिक, ब्रोकली कई विटामिन, खनिज और फाइबर का समृद्ध स्रोत है। ब्रोकली आपके आहार के लिए एक स्वस्थ भोजन है। ब्रोकली का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है। यह कब्ज को दूर करती है। इसके रोजाना सेवन से डाइजेशन सही रहता है।
हीमोग्लोबिन मेंटनेट रखे: ब्रोकली के जूस में आयरन काफी अधिक होता है। आयरन की जरूरत रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक होता है। ऐसे में यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण मिनरल है। साथ ही आयरन, हीमोग्लोबिन और माइयोग्लोबिन के निर्माण के लिए भी आवश्यक होता है। ये दोनों ही ऑक्सीजन को शरीर में प्रवाहित करने वाले प्रोटीन होते हैं। वयस्क पुरुषों और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए प्रतिदिन क्रमश: 8 मिलीग्राम और 51 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे: ब्रोकली जूस में मौजूद राइबोफ्लेविन इम्यूनिटी बूस्ट करता है। राइबोफ्लेविन विटामिन बी ग्रुप का सदस्य होता है, जिसे विटामिन बी-2 भी कहते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाए: ब्रोकली के जूस में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। ब्रोकली का जूस शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है।
बाल, आंख और त्वचा हेल्दी रखे: ब्रोकली जूस में मौजूद फोलेट को विटामिन बी-9 के नाम से भी जाना जाता है। यह डीएनए के निर्माण के लिए जरूरी विटामिन है। फोलेट प्रेग्नेंसी के साथ-साथ किशोरावस्था में तेजी से शरीर में होने वाले बदलावों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह फोलेट आंखों, त्वचा, बालों, लिवर को हेल्दी रखता है। प्रतिदिन ब्रोकली का जूस पीने से शरीर में फोलेट की कमी दूर होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


