नई दिल्ली। घर के किचन में मौजूद तमाम खाद्य पदार्थों का सही से सेवन कर अनेक बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। इसमें एक ऐसी दाल है जिसके कई फायदे हैरान करने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूंग की दाल की जो कई रोगों से न केवल छुटकारा दिलाने में सक्षम हैं, बल्कि बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करती हैं। पेट के लिए तो यह दादी नानी के नुस्खे में बेहद लाभकारी और गुणकारी है। आइए विस्तार से जानते हैं।.
जिले के खटंगी बलिया निवासी बुजुर्ग रमाशंकर वर्मा ने कहा कि “मूंग एक बहुत फायदेमंद खाद्य पदार्थ है, जिसकी खिचड़ी बेहद प्रसिद्ध है”। खास तौर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं, बुखार, जुकाम और कमजोरी में डॉक्टर इसके सेवन की सलाह देते हैं।
मूंग के दाल की खिचड़ी हल्का और आसानी से पच जाता है, इसलिए पेट के लिए इसको रामबाण कहते हैं। इसके सेवन से शरीर को वह ऊर्जा मिलती है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल और वजन:- मूंग दाल में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन होने से यह वजन घटाने में भी सहायक है।
हृदय रोग:- मूंग दाल हृदय के लिए बेहद लाभकारी है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप को कंट्रोल करने में सक्षम है।
इम्यूनिटी बूस्टर:- इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
त्वचा रोग और शुगर:- इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यहीं नहीं ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी मूंग दाल का कम होता है, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सेवन करने का सही तरीका:- 01) मूंग दाल को अन्य तमाम दालों के साथ भी बनाया जा सकता है। केवल मूंग की खिचड़ी कुछ रोगियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
वैसे, मूंग की खिचड़ी बहुत फेमस भी है। 02) इसके अलावा मूंग दाल का सूप बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। 03) अंकुरित मूंग दाल को सलाद या नाश्ते के रूप में भी लोग सेवन करते हैं। यानी मूंग हर तरह से लाभकारी और गुणकारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


