खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026 के दौरान जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि अवैध धान परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कुल 08 जांच चौकियां स्थापित की गई है। इन जांच चौकियों के माध्यम से धान के अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली ध्रुव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए गए कुल 08 बिचौलियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 126, 135 एवं 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन अथवा बिचौलियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही धान का विक्रय करें। धान के अवैध परिवहन, खरीदी-बिक्री अथवा बिचौलियों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।
Trending
- बढ़ती उम्र में दिखना है जवां? अपनी डेली डाइट में शामिल करें ये 5 असरदार देसी ड्रिंक्स, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगा चेहरा
- रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘विकल्प का कोई विकल्प नहीं’
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ASP और DSP स्तर के 33 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
- दंतेवाड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पैंगोलिन तस्करी का भंडाफोड़, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आज से शुरू, 4 नवंबर तक चलेगी; जानें पूरी विस्तृत जानकारी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जाएंगे बालोद…
- महासमुंद जिले में धान खरीदी से पहले प्रशासन का कड़ा रुख: अवैध परिवहन करते 8 बिचौलिए गिरफ्तार, जिले में 08 विशेष जांच चौकियां सक्रिय
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: आशीष तानी पूर्ति की शानदार हैट्रिक से संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा, मैनपाट टाइटन्स को मिली टूर्नामेंट की पहली हार


