Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’

    November 1, 2026

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’
    • फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर
    • अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण
    • पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
    • लिवर और पेट की सफाई के लिए महंगे डिटॉक्स जूस और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं: शरीर खुद करता है नेचुरल डिटॉक्स, बस बदलें ये 5 आदतें
    • दुर्ग में डॉक्टर के सूने मकान से ₹1 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा: फर्श के नीचे गड्ढे में छिपाए थे 47 लाख नगद और जेवर, 9 आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा: 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, अर्नब के बाद दोबारा संकट में किसान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘विकल्प का कोई विकल्प नहीं’
    रायपुर

    रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘विकल्प का कोई विकल्प नहीं’

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 31, 2026No Comments47 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आकाशवाणी समाचार शाखा के उपनिदेशक एवं रायपुर प्रेस क्लब परिवार के सदस्य स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को आज रायपुर प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साथ बिताए गए पलों, कार्यशैली तथा आत्मीय संबंधों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
    श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकल्प शुक्ला का व्यक्तित्व अनेक खूबियों का संगम था। वे जितने गंभीर और जानकार समाचारकर्मी थे, उतने ही हंसमुख, मिलनसार और जिंदादिल इंसान भी थे। अपनी चुटीली बातों और हाजिरजवाबी से वे किसी भी महफिल को खुशनुमा बना देते थे। उनके आसपास हमेशा एक सहज और आत्मीय माहौल बना रहता था। मृदुभाषी स्वभाव, शांत व्यक्तित्व और सबके साथ सम्मानपूर्वक पेश आने की उनकी शैली उन्हें सहकर्मियों के बीच विशेष स्थान दिलाती थी।
    वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा ने विकल्प शुक्ला जी को याद करते हुए कहा कि वे बेहद सहज, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व के धनी थे। अपने काम के प्रति उनकी गंभीरता और लोगों के साथ उनके व्यवहार में हमेशा एक खास अपनापन दिखाई देता था। उनकी मौजूदगी किसी भी माहौल को सहज बना देती थी।
    अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। खबरों की समझ, उनकी बारीकियों को पकड़ने की क्षमता और काम के प्रति उनकी लगन उल्लेखनीय थी। वे अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाते थे, लेकिन इसके साथ ही अपने हंसमुख स्वभाव से कार्यस्थल के माहौल को भी जीवंत बनाए रखते थे। उनके संगीत और अभिनय के पक्ष को भी अनिरुद्ध दुबे ने याद करते हुए ऐसे पत्रकारों के विरले होने की बात रखी
    स्व ० विकल्प शुक्ला के अभिन्न मित्र एजाज केसर ने कहा कि विकल्प शुक्ला की पहचान केवल एक कुशल समाचारकर्मी के रूप में नहीं थी, बल्कि वे अपने चुटीले अंदाज और हाजिरजवाबी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का हुनर भी रखते थे। उनकी बातें और उनके साथ बिताए गए पल हमेशा याद आएंगे।
    वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद होता ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी खबरों की गहरी समझ रखने वाले अनुभवी मीडिया कर्मी थे। हिंदी भाषा पर उनकी मजबूत पकड़, शब्दों का सटीक चयन और समाचारों को समझने का उनका नजरिया उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनकी मधुर आवाज भी उनके व्यक्तित्व की एक अलग पहचान थी।
    वरिष्ठ पत्रकार विभाष झा ने स्वर्गीय विकल्प शुक्ला जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विकल्प का कोई विकल्प नहीं होने की बात कही, साथ ही अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खबरों की समझ से पहचान बनाई, अपनी आवाज से अलग मुकाम पाया उन्होंने बताया कि विकल्प जी अपने सहकर्मियों से पारिवारिक रिश्ता बना कर जीवन भर का आत्मीय संबंध जोड़ लेते थे विकल्प शुक्ला जी की यही खूबियां उन्हें हमेशा सबकी स्मृतियों में जीवित रखेंगी।
    पत्रकार गण शगुफ्ताशिरीन , रोमा सेन गुप्ता और राहुल सिन्हा ने भी अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि विकल्प शुक्ला जी का व्यक्तित्व बेहद आत्मीय और बहुआयामी था। उन्हें संगीत का विशेष शौक था और वे कला जगत से भी गहराई से जुड़े हुए थे। संगीत और कला के प्रति उनका अनुराग उनके व्यक्तित्व को एक अलग आयाम देता था। वे खबरों की दुनिया में जितने पारंगत थे, उतने ही कला और संस्कृति के प्रति संवेदनशील भी थे। उनकी भाषा, आवाज, शांत स्वभाव और काम के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
    वक्ताओं ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी में एक ओर खबरों की गहरी समझ रखने वाले कुशल समाचारकर्मी का कौशल था, तो दूसरी ओर दोस्तों की महफिल में हंसी के फव्वारे छोड़ने वाला एक जिंदादिल इंसान भी था। उनकी मधुर आवाज, चुटीली बातें, सहज व्यवहार और आत्मीयता ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई थी, वह हमेशा बनी रहेगी।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी प्रेस क्लब परिवार के आत्मीय सदस्य थे। उनका व्यक्तित्व सहजता, सौम्यता और प्रतिभा का सुंदर संगम था। वे खबरों की गहरी समझ रखने वाले कुशल मीडिया कर्मी होने के साथ-साथ बेहद खुशमिजाज और मिलनसार इंसान थे। उनकी चुटीली बातें महफिल में मुस्कान बिखेर देती थीं। संगीत और कला के प्रति उनका अनुराग, भाषा पर उनकी पकड़ और मधुर आवाज उन्हें विशिष्ट बनाती थी। प्रेस क्लब परिवार ने एक ऐसे साथी को खोया है, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
    श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े एवं निवेदिता साहू, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक सहित वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा, उमेश मिश्रा, , सुकांत राजपूत , प्रफुल्ल ठाकुर, मनीष वोरा , सनत तिवारी, प्रदीप चंद्रवंशी, बल्ला तिवारी, काशी प्रसाद , मधुमिता राव एवं आकाशवाणी दूरदर्शन के कर्मियों के साथ स्व ० विकल्प शुक्ला के परिवार जन प्रेस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    सभा के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विकल्प शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’

    November 1, 2026

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर

    November 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’

    By Khabar WorldNovember 1, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेशवासियों…

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर

    November 1, 2026

    अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’

    November 1, 2026

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर

    November 1, 2026

    अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण

    November 1, 2026

    पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

    November 1, 2026

    लिवर और पेट की सफाई के लिए महंगे डिटॉक्स जूस और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं: शरीर खुद करता है नेचुरल डिटॉक्स, बस बदलें ये 5 आदतें

    November 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.