खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘विकल्प का कोई विकल्प नहीं’
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ASP और DSP स्तर के 33 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
- दंतेवाड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पैंगोलिन तस्करी का भंडाफोड़, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आज से शुरू, 4 नवंबर तक चलेगी; जानें पूरी विस्तृत जानकारी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जाएंगे बालोद…
- महासमुंद जिले में धान खरीदी से पहले प्रशासन का कड़ा रुख: अवैध परिवहन करते 8 बिचौलिए गिरफ्तार, जिले में 08 विशेष जांच चौकियां सक्रिय
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: आशीष तानी पूर्ति की शानदार हैट्रिक से संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा, मैनपाट टाइटन्स को मिली टूर्नामेंट की पहली हार
- दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुंचेगा छत्तीसगढ़


