खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले में 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में कटघोरा नगर के लोगों ने जय स्तंभ चौक से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक कैंडल मार्च मासूम को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की।
कैंडल मार्च में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने जिले बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इसी तरह की भावनाएं रैली में बड़ी संख्या में शामिल महिला-पुरुषओं की भी रही। बता दें कि एक दिन पहले ही आरोपी को कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेश करते समय वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई की थी, साथ ही उसका केस नहीं लड़ने का एलान किया था।
जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय मृत बच्ची का पीड़ित परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए रजगामार आया था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉग स्क्वायड की मदद से भी खोजबीन की। करीब तीन दिन बाद गुरुवार को बच्ची का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित चौहान को गिरफ्तार किया, जो बालको क्षेत्र का रहने वाला है।
Trending
- सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त: छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के विशेष अभियान के तहत 364 वाहनों पर गाज, ₹4.81 लाख समन शुल्क वसूल
- छत्तीसगढ़ भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना स्मृति ईरानी के सामने बड़ी चुनौती
- शिवरीनारायण में नाबालिग से दुष्कर्म: 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
- कोरबा में 7 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या: न्याय की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब
- दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद
- करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं चंद्रमा की ही पूजा क्यों करती हैं, सूर्यदेव की क्यों नहीं? जानें इसकी पौराणिक मान्यता
- शादाब खान का ऐतिहासिक चमत्कार: 113 रनों की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, बने 4 महारिकॉर्ड
- रजनीकांत का महा-तूफान: ‘जेलर 2’ ने 11 दिनों में रचा नया इतिहास, ‘2.0’ को पछाड़ बनी अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्म


