नई दिल्ली। रजनीकांत की तमिल एक्शन थ्रिलर ‘जेलर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में वर्ल्डवाइड न केवल छप्परफाड़ कमाई कर डाली है बल्कि इतिहास रचते हुए सुपरस्टार के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर दी है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की?
जेलर 2 ने 11वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन भारत में 25.70 करोड़ की नेट कमाई की है। इसमें तमिल (11वां दिन) में इसने 5,683 शोज़ से 17.35 करोड़, तेलुगु (11वां दिन) में 1,860 शोज़ से 4.50 करोड़, हिंदी (11वां दिन) में 4,195 शोज़ से 3.15 करोड़ और कन्नड़ (11वां दिन) में 216 शोज़ से 0.70 करोड़ की कमाए हैं। इसके साथ ही, भारत में अब तक का इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 466.85 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ हो गया है।
वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 11वें दिन 10.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 243.50 करोड़ तक पहुंच गया है। इसी के साथ ‘जेलर 2’ की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 710.35 करोड़ हो गई है।
वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘जेलर 2’
गौरतलब है कि 11वें दिन तक 710.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘जेलर 2’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आ गई है। इसने रजनीकांत की ही ‘2.0’ के 691 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
ये हैं दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्में
जेलर 2 – 710.35 करोड़ रुपये (11वें दिन तक का कलेक्शन)
2.0 – 691 करोड़ रुपये
लियो – 605.90 करोड़ रुपये
जेलर – 604.75 करोड़ रुपये
कुली – 518 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘जेलर 2’ को कलानिधि मारन ने ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा, इस तमिल एक्शन थ्रिलर में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और रितु अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीक्वल में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी हैं। इसके साथ ही, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी कैमियो रोल में हैं।
Trending
- सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त: छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के विशेष अभियान के तहत 364 वाहनों पर गाज, ₹4.81 लाख समन शुल्क वसूल
- छत्तीसगढ़ भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना स्मृति ईरानी के सामने बड़ी चुनौती
- शिवरीनारायण में नाबालिग से दुष्कर्म: 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
- कोरबा में 7 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या: न्याय की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब
- दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद
- करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं चंद्रमा की ही पूजा क्यों करती हैं, सूर्यदेव की क्यों नहीं? जानें इसकी पौराणिक मान्यता
- शादाब खान का ऐतिहासिक चमत्कार: 113 रनों की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, बने 4 महारिकॉर्ड
- रजनीकांत का महा-तूफान: ‘जेलर 2’ ने 11 दिनों में रचा नया इतिहास, ‘2.0’ को पछाड़ बनी अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्म


