खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी मिली है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।नक्शे देखें
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की गई है या इसके पीछे किसी साइबर हमले की भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- मुंगेली पुलिस का बड़ा खुलासा: 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझा, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के साथ अगले वर्ष फिर आने का दिया निमंत्रण
- बलरामपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य और पोषण शिविर: मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मिला घर-द्वार पर उपचार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- पैरा बैडमिंटन में चमके बिलासपुर के लाल: जापान पैरा एशियन गेम्स में अभिजीत सखूजा ने जीता कांस्य, बने प्रदेश के सबसे युवा मेडलिस्ट
- महतारी वंदन योजना से समुन्द बाई को मिला आर्थिक संबल
- लखपति दीदी योजना से सुनीता बनीं आत्मनिर्भर, फैंसी स्टोर और पशुपालन से बढ़ाई आय
- कार्तिक मास शुरू होते ही करें ये काम, अपार पुण्य संग मिलेगा फल, आचार्य से जानें तिथि और महत्व


