Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास
    • कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’
    • मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला
    • सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा
    • राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला
    बस्तर

    मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला

    बीएलओ घर-घर पहुंचकर छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ रहे मतदाता सूची से

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से विशेष मतदाता पंजीयन अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मार्गदर्शन में निर्वाचन अमला अंदरूनी एवं दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर उन पात्र नागरिकों की पहचान कर रहा है, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से नए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी प्रशासन की सक्रियता और मैदानी अमले की तत्परता का उद्देश्य स्पष्ट है-कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। अभियान के दौरान BLO App एवं ECINET जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आवेदन एवं संबंधित जानकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दर्ज किया जा रहा है।
    विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके नागरिकों के मामलों में पात्रता के आधार पर पुनः सत्यापन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। पात्र पाए जाने वाले नागरिकों को नियमानुसार आवेदन कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान को व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं संबंधित तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मैदानी कार्यों की नियमित निगरानी और प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर,SVEEP कार्यक्रम के तहत जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को लोकतंत्र, मतदान के महत्व तथा मतदाता पंजीयन की जानकारी दी जा रही है। 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को अग्रिम आवेदन की सुविधा के प्रति जागरूक कर भविष्य के मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जा रही है।
    जिला निर्वाचन कार्यालय की पात्र नागरिकों से अपील है कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर पंजीयन के लिए आवेदन करें। नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं अथवा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता पंजीयन एवं निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर ’1950’ पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन का यह अभियान मतदाता सूची में पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने, निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं समावेशी बनाने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा

    October 19, 2026

    5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा: फूल रथ परिक्रमा के दौरान पहिया निकलने से भारी हंगामा, पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझपटी

    October 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    दुर्ग

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    By Khabar WorldOctober 19, 20260

    धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा खबर…

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 19, 2026

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 19, 2026

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 19, 2026

    बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’

    October 19, 2026

    मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला

    October 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.