Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

    October 19, 2026

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
    • ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास
    • कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’
    • मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्वाचन अमला
    • सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, मरीन ड्राइव, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण

    ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

    शहर की कनेक्टिविटी, खेल सुविधाओं, हरित क्षेत्रों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को शहर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक परियोजना में नागरिकों की सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए।
    वित्त मंत्री चौधरी ने जोगीडीपा में निर्माणाधीन कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम में स्विमिंग पूल एवं एथलेटिक ट्रैक, प्रगतिनगर मरीन ड्राइव, फटहामुड़ा एवं मिट्ठूमुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण तथा किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और पूर्णता की समय-सीमा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है, ताकि जमीनी स्तर पर प्रगति का आकलन करने के साथ नागरिकों के सुझावों के अनुरूप आवश्यक सुधार भी किए जा सकें।
    कैनाल लिंक रोड से मजबूत होगी शहर की कनेक्टिविटी, यातायात को मिलेगी राहत
    वित्त मंत्री चौधरी ने जोगीडीपा में निर्माणाधीन कैनाल लिंक रोड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण सड़क केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड को न्यू एवं ओल्ड मरीन ड्राइव रोड से जोड़ेगी। इसके निर्माण से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सीमांकन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने तथा सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बोइरदादर स्टेडियम में विकसित होंगी आधुनिक खेल सुविधाएं
    वित्त मंत्री ने बोइरदादर स्टेडियम में निर्माणाधीन ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एथलेटिक ट्रैक पर जमा मलबे को हटाने और परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए कहा।
    चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। खेल अधोसंरचना का विकास खिलाड़ियों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं और सुझावों पर ध्यान देने के साथ स्टेडियम परिसर में ओपन जिम जैसी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया।
    फटहामुड़ा और मिट्ठूमुड़ा तालाब बनेंगे आकर्षक सार्वजनिक स्थल
    शहर के तालाबों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में संचालित सौंदर्यीकरण कार्यों का भी वित्त मंत्री ने निरीक्षण किया। फटहामुड़ा तालाब परिसर में पाथवे, गार्डन, ओपन जिम, पचरी, फाउंटेन और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। इन सुविधाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को सुबह-शाम भ्रमण, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
    इसी प्रकार मिट्ठूमुड़ा तालाब परिसर में प्रवेश मार्ग, पार्किंग, पार्क, पाथवे, ओपन जिम और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने तालाबों के सौंदर्यीकरण को समग्र विकास परियोजना के रूप में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में सीपेज जैसी समस्याओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। मिट्ठूमुड़ा में नागरिकों की मांग पर उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही।
    किसान राइस मिल परिसर में विकसित हो रहा ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण
    वित्त मंत्री चौधरी ने प्रगतिनगर मरीन ड्राइव में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। यहां नागरिकों के लिए ओपन जिम, पाथवे, योग केंद्र सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में हरित क्षेत्रों का विस्तार और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाली सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऑक्सीजोन जैसे स्थल नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से भी उपयोगी साबित होंगे।
    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रायगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : वित्त मंत्री चौधरी
    निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और स्थल निरीक्षण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जब भी वे रायगढ़ में रहते हैं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करते हैं। इससे निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं और आवश्यक सुधारों की जानकारी मिलती है।
    उन्होंने कहा कि रायगढ़ लंबे समय से राजस्व के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में रायगढ़ शिक्षा, खेल, अधोसंरचना, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाए। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रायगढ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
    निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

    October 19, 2026

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

    By Khabar WorldOctober 19, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में…

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

    October 19, 2026

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

    October 19, 2026

    कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 19, 2026

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 19, 2026

    बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’

    October 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.