ऋषि पञ्चमी कोई त्यौहार नहीं है, अपितु सप्त ऋषियों अर्थात सात ऋषियों को श्रद्धाञ्जलि देने और रजस्वला दोष से शुद्ध होने के लिए स्त्रियों द्वारा किया जाने वाला व्रत है। आज के दौर में भी कई क्षेत्रों और परिवारों में मासिक धर्म के समय महिलाओं को भोजन पकाने, किसी भी धार्मिक गतिविधि में भाग लेने और परिवार के किसी भी सदस्य को छूने की अनुमति नहीं होती है।
धार्मिक मान्यता है कि इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने से रजस्वला दोष लगता है। रजस्वला दोष से मुक्ति प्राप्त करने हेतु ऋषि पञ्चमी व्रत का सुझाव दिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं ऋषि पंचमी पर देवी -देवता नहीं बल्कि ऋषियों की पूजा ही क्यों होती है।
ऋषि पंचमी पर देवी-देवताओं के बजाय ऋषियों की पूजा क्यों?
हिंदू दर्शन में देवता और ऋषि की भूमिका अलग मानी गई है। देवता प्रकृति और दैवी शक्तियों के अधिष्ठाता माने जाते हैं, जबकि ऋषि वह हैं जिन्होंने तप, साधना और ज्ञान के माध्यम से धर्म तथा वेदों की परंपरा को मनुष्यों तक पहुंचाया। इसलिए ऋषि पंचमी का केंद्र ईश्वर से वर मांगना नहीं, बल्कि ज्ञान देने वाली ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता और अपने दोषों के लिए प्रायश्चित करना है।
धार्मिक परंपरा में इसे ऋषि-ऋण से भी जोड़ा जाता है। मनुष्य पर देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण की अवधारणा मिलती है। ऋषियों ने वेद, धर्म, संस्कार और जीवन के नियमों का ज्ञान आगे बढ़ाया, इसलिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना ऋषि-ऋण की स्मृति माना जाता है।
ऋषि पंचमी की तारीख में कंफ्यूजन क्यों
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 15 सितंबर 2026 को सुबह 7.44 पर शुरू होकर 16 सितंबर को सुबह 8.59 तक रहेगी। ऋषि पंचमी की पूजा दोपहर में जब पंचमी तिथि विद्यमान हो तब होती है। ऐसे में इस दिन 15 सितंबर को सुबह 11.02 से दोपहर 12.30 तक मुहूर्त रहेगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- राष्ट्रीय लोक अदालत में जीपीएम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए कट-ऑफ डेट बढ़कर 31 अगस्त 2024 हुई, 9 वर्षों से रह रहे शहरी गरीबों को भी मिलेगा पक्का मकान
- छुट्टी के कारण स्वाइन फ्लू जांच की रफ्तार धीमी: छत्तीसगढ़ में मिले 9 नए मरीज, एक्टिव केस 134 पहुंचे
- साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
- अंधविश्वास का खूनी खेल: कवर्धा में टोनही होने के शक में कलयुगी बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- धमतरी में सनसनी: ‘जेल कैफे’ में कर्मचारी प्रियांशु का मिला शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
- राष्ट्रीय लोक अदालत: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने रचा इतिहास, 2.53 लाख से अधिक राजस्व मामलों का हुआ सफल निपटारा
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन


