खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय गुरुवार शाम नीम करौली बाबा की जीवन कथा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने जाएंगे। चर्चा है कि सरकार उक्त फिल्म को टैक्स फ्री भी कर सकती है। साय के साथ मंत्री-विधायक और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी शाम सात बजे जोरा स्थित मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखने जा सकते हैं। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड की तर्ज पर ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
‘हनुमान अंश’ अब कोई छोटी फिल्म नहीं रही, क्योंकि इसने पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है और इसके रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। आइए जानते हैं कि पांचवें बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही, ये भी जानते हैं कि नई रिलीज फिल्में ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘टॉक्सिक’ इसके सामने कहां तक पहुंची हैं।
नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 40 लाख रुपये और जुड़े। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 34वें दिन यह फिल्म 7,810 शो में चली। फिल्म ने 34वें दिन ₹10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹180.95 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन ₹153.13 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- राइफल सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: CISF कैंप में AK-47 से चलीं 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- कोरबा-अंबिकापुर हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग: बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
- संवेदनशीलता की मिसाल: दुर्घटना पीड़ित शशिकांत को मिला नया जीवनदान, मुख्यमंत्री साय ने स्वीकृत किए ₹4 लाख; एम्स रायपुर में इलाज शुरू
- रायपुर जिले में तीन नए स्थानीय अवकाशों का ऐलान: नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
- सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल में देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म को टैक्स फ्री करने की तैयारी
- गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे नहीं कर पाए गणपति स्थापना तो इन 3 शुभ मुहूर्त में घर ला सकते हैं बप्पा
- 47 साल के इमरान ताहिर का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में फाइफर लेने वाले बने सबसे उम्रदराज गेंदबाज


