नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों क्राइम थ्रिलर से लेकर डिवोशन और फैमिली ड्रामा तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पा रही हैं। इनमें मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश शामिल हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। वहीं ।यश की टॉक्सिक का बुरा हाल है। चलिए यहां बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं।
मिर्जापुर द मूवी का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। ये फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को भी इसने 15.60 करोड़ कमाए थे।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को मिर्जापुर द मूवी ने 11.80 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये हो गई है।
टॉक्सिक ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
यश की टॉक्सिक का रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही बंटाधार हो चुका है। भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म चंद लाख भी मुश्किल से बटोर रही है। बता दें कि रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इसने 73 लाख रुपये कमाए थे।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे बुधवार को टॉक्सिक ने 22 लाख कमाए हैं।
इसी के साथ टॉक्सिक की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 247.45 करोड़ रुपये हो गई है।
इरुमुडी ने तीसरे वेडनेसडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। ये फिल्म अपनी 100 फीसदी लागत बहुत पहले ही वसूल कर चुकी थी। अब ये जमकर मुनाफा कमा रही है। बता दें कि इरुमुडी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की थी।
अब बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के तीसरे वेडनेसडे यानी 20वें दिन 1.90 करोड़ कमाए हैं।
जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 172.85 करोड़ रुपये हो गई है।
हनुमान अंश ने पांचवें बुधवार कितना किया कलेक्शन
हनुमान अंश पर तो वाकई बजरंग बली की कृपा बरस रही है। ये फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है। बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को भी 10.75 करोड़ कमाए थे।
वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को 10 करोड कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 34 दिनों की नेट कमाई अब 152.88 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


