खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के तत्वावधान में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए सरल एवं प्रभावी अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। लोक अदालत के माध्यम से ऐसे प्रकरणों में पक्षकारों के बीच संवाद एवं सहमति के आधार पर समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों एवं पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में आगे आने समझाइश दी गई है।
Trending
- राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्थानांतरित
- समय पर मिली सरकारी सेवा, लक्ष्मी के सपनों को मिली नई उड़ान
- सुरदा में घर में घुसा जहरीला सांप: मुंगेली मितान कॉल सेंटर की त्वरित पहल से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को, सुलह-समझौते से होगा प्रकरणों का त्वरित निराकरण
- रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन
- डिजिटल क्रांति की राह पर मुंगेली: मोबाइल ऐप से शुरू हुआ ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’, 30 सितंबर तक 100% सटीक ई-गिरदावरी का लक्ष्य
- बिलासपुर ने नेपाल आपदा पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अगुवाई में रेडक्रॉस का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श शुरू: राजनांदगांव बैठक में 4 जिलों से आए 15 से अधिक समाजों और संगठनों ने दिए सुझाव


