खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। सोनहत विकासखंड अंतर्गत मझारटोला ग्राम पंचायत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्राथमिक शाला एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी प्रिंस सिंह पिता बिजेंद्र सिंह मझारटोला स्थित प्राथमिक शाला व हॉस्टल में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि छात्र पास ही स्थित तालाब की ओर गया हुआ था, जहां गहरे पानी में समा जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौजूद है।
निगरानी और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल आश्रम/हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की देख-रेख को लेकर है. ऐसी जानकारी मिल रही है कि लड़का कल से ही लापता था. ऐसे में हॉस्टल समय के दौरान बच्चा अकेले तालाब की ओर कैसे पहुंच गया. क्या अधीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों की आवाजाही और उपस्थिति पर नियमित निगरानी नहीं रखी जा रही थी?
Trending
- महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
- अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
- सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
- नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
- रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी


