खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है। शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे। कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बांसपारा, धमतरी निवासी सुभाष गंगवानी ने बताया कि मंगलवार को धमतरी से बस मे बैठकर रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा, जहां से गोलबाजार जाने के लिए आटो में बैठा। उस वक्त उसके पास काले रंग के बैग में 50,000 रुपए था।
गोलबाजार थाने के पास उतरकर बंजारी मंदिर तरफ गया। इस दौरान बैग को देखने पर अंदर रुपए नहीं मिले। प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Trending
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
- अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
- सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
- नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
- रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी
- धनोरा में पदस्थ नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, गृह ग्राम कन्हानपुर में हुआ अंतिम संस्कार


