हरतालिका तीज हिंदू धर्म का प्रमुख व्रत है, जिसे सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से करती हैं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। इस वर्ष हरतालिका तीज की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं 13 सितंबर, तो कहीं 14 सितंबर को व्रत बताया जा रहा है। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं सही तिथि, पूजा विधि और महत्व।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 06 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर दिन सोमवार को रखा जाएगा।
हरतालिका तीज की पूजा विधि
हरतालिका तीज पर व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। पूजा की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत आराधना करें। मान्यता के अनुसार, इस दिन मिट्टी या रेत से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा करने का विशेष महत्व है। शिवजी को बेलपत्र, फूल और जल अर्पित करें जबकि माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। इसके बाद हरतालिका तीज की कथा सुनें, भगवान की आरती करें और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें।
हरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज का संबंध माता पार्वती की अटूट तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था से माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने का संकल्प लिया था। जब उनके पिता ने उनका विवाह किसी अन्य से करने का विचार बनाया, तब उनकी सखी उन्हें वन में ले गई। वहां पार्वती ने निर्जल व्रत रखते हुए कठोर तपस्या की। उनकी भक्ति और तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।
Trending
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
- अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
- सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
- नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
- रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी
- धनोरा में पदस्थ नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, गृह ग्राम कन्हानपुर में हुआ अंतिम संस्कार


