Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की नई पहचान

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
    • हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की नई पहचान
    • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
    • बेमेतरा में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन: एक नेत्रदान से बदलेगी दो जिंदगियां, जिलेभर में चला व्यापक जागरूकता अभियान
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश
    • पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान
    • छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
    बिलासपुर

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 8, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासन-प्रशासन तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत सुरदा की कौशल्या पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी किस्त दिलाने, ग्राम चारभाठा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, रामगोपाल तिवारी वार्ड के संतोष पाठक ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग रखी।
    इसी तरह ग्राम बैजना के पुनेश्वर साहू ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण दिलाने, ग्राम चमारी की अमेरिका जांगड़े ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाने तथा ग्राम नुनियाकछार के संदीप मिरे ने घर के आंगन में लगे विद्युत पोल को स्थानांतरित कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम मोतीमपुर के महेश पात्रे ने अपने बच्चों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम अमोरा की दीपा बाई डड़सेना ने निरस्त राशन कार्ड को पुनः जारी कराने तथा ग्राम जरहागांव के कमलेश कश्यप ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने एवं अपने स्वर्गीय पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं ग्राम केसलीकला के दयाराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चंदखुरी के विनय मसीह ने 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने तथा ग्राम फरहद की गोमती बाई पात्रे ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन दिलाने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य नागरिकों ने भी अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
    कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही एवं पात्र प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश

    September 8, 2026

    बिलासपुर हिंसा: राम गुट के 5 और उपद्रवी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 45 पहुंचीं; मुख्य आरोपी राम सिंह अब भी फरार

    September 8, 2026

    नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

    September 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

    By Khabar WorldSeptember 8, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी.…

    हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की नई पहचान

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 8, 2026

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की नई पहचान

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 8, 2026

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    September 8, 2026

    बेमेतरा में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन: एक नेत्रदान से बदलेगी दो जिंदगियां, जिलेभर में चला व्यापक जागरूकता अभियान

    September 8, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश

    September 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.