खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बस्ती से लगे एक कुएं में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की लाश मिली। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी लाश कुएं में मुंह के बल पड़ी हुई मिली।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद से ही वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बस्ती से लगे कुएं में उसकी लाश मिलने की सूचना सामने आई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Trending
- पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान
- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
- सीएम हेल्पलाइन 1076: आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर निलंबर सिंह के परिवार को मिली 4 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार
- हथियार छोड़ अपनाया हुनर, पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी
- जन्माष्टमी विसर्जन के बाद लापता 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, साइबर-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
- लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत
- आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा


