Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

    September 8, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान
    • छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
    • सीएम हेल्पलाइन 1076: आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर निलंबर सिंह के परिवार को मिली 4 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार
    • हथियार छोड़ अपनाया हुनर, पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी
    • जन्माष्टमी विसर्जन के बाद लापता 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, साइबर-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
    • लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत
    • आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत
    रायपुर

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 8, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकरंग पर्व के दूसरे दिन मुक्ताकाशी मंच पर जीवंत हुईं लोकगाथाएं और लोकपरंपराएं

    कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से ‘लोकरंग पर्व’ का दूसरा दिन सराबोर रहा। मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में ‘लोरिक चंदा’, ददरिया और चंदैनी जैसी पारंपरिक लोकविधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
    कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश की लोकप्रिय लोकगाथा ‘लोरिक चंदा’ के भावपूर्ण प्रसंग से हुई। व्यासनाथ योगी एवं साथियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोकगाथा की कथात्मकता, भाव और गायन परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुति के दौरान लोकसंगीत और पारंपरिक गायन शैली ने वातावरण को पूरी तरह छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया।
    इसके बाद विजय साहू एवं साथियों ने ददरिया की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के लोकजीवन से गहरे जुड़ी ददरिया की मधुर धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं बरसन देशलहरे ने चंदैनी के माध्यम से प्रेम, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को सुरों में पिरोया। प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली, लोकभावनाओं और सामाजिक सरोकारों की सहज झलक दिखाई दी।
    लोककलाओं के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन पर जोर
    कार्यक्रम में संस्कृति एवं पुरातत्व संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि स्थानीय मंच छत्तीसगढ़ की लोकविधाओं से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और प्रोत्साहन पाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।
    उन्होंने कहा कि लोरिक चंदा, चंदैनी गीत और ददरिया जैसी लोकविधाएं छत्तीसगढ़ के लोकजीवन की पहचान हैं। इनकी प्रस्तुति और संरक्षण से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। ‘लोकरंग पर्व’ इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
    सांस्कृतिक जगत की प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी
    कार्यक्रम में संस्कृति एवं पुरातत्व संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, पूर्व संचालक अनिल कुमार साहू, उपसंचालक उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार दीपेंद्र दीवान, साहित्यकार विजय मिश्रा तथा समाजसेवी उदयभान चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    लोकविधाओं को एक मंच पर ला रहा लोकरंग पर्व
    ‘लोकरंग पर्व’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकगाथाओं, लोकगीतों, लोकसंगीत और पारंपरिक लोकनृत्यों को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन की प्रस्तुतियों ने यह संदेश भी दिया कि आधुनिकता के दौर में अपनी लोकपरंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना उतना ही जरूरी है।
    मुक्ताकाशी मंच पर गूंजे लोकसुरों और कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया। लोरिक चंदा की कथा, ददरिया की मिठास और चंदैनी के भावपूर्ण सुरों ने लोकरंग पर्व के दूसरे दिन को यादगार बना दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान

    September 8, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

    September 8, 2026

    राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

    September 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान

    By Khabar WorldSeptember 8, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्ष के…

    छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

    September 8, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076: आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर निलंबर सिंह के परिवार को मिली 4 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख दीये, जानें बीजेपी का पूरा मेगा प्लान

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

    September 8, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: महासमुंद के श्रमिक की बेटी प्रियांशी का कांगेर वैली एकेडमी में चयन, कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076: आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर निलंबर सिंह के परिवार को मिली 4 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार

    September 8, 2026

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर, पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    जन्माष्टमी विसर्जन के बाद लापता 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, साइबर-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    September 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.