खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर पंचायत जरहागांव में आज स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पंचायत की अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा रेडक्रॉस क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर के मुख्य मार्ग, बस स्टैंड एवं गांधी मैदान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों की विशेष साफ-सफाई की गई। शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रमदान करते हुए सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिखरी पन्नी, प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने मिलकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
अभियान में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छ नगर का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। लोगों के सहयोग से ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर नगरवासियों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा प्लास्टिक एवं पन्नी के उपयोग को कम करें। साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। विशेष स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, रेडक्रॉस क्लब के सदस्यों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से नगर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया। अभियान के दौरान लोगों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने का संकल्प भी लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति
- बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
- शरिया कोर्ट को विवाह विच्छेद या वैवाहिक दर्जा तय करने का कानूनी अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


