खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। धूप निकलने की वजह से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। मंगलवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है, हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
राजधानी रायपुर में 8 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुसमी (जिला बलरामपुर) में 5 सेमी, कटेकल्याण (जिला दंतेवाड़ा) में 3 सेमी, कुआकोंडा (जिला दंतेवाड़ा) और नानगुर (जिला बस्तर) में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं,वाड्रफनगर (जिला बलरामपुर), गादीरास (जिला सुकमा), अमलीपदर (जिला गरियाबंद), बस्तर और बकावंड (जिला बस्तर), पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) और गंगालूर (जिला बीजापुर) में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज हुई।
Trending
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति
- बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
- शरिया कोर्ट को विवाह विच्छेद या वैवाहिक दर्जा तय करने का कानूनी अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


