खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मरीज रायपुर से सामने आए हैं।इसके अलावा बिलासपुर में 3, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 1 मरीज मिला है। नए मामलों के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है। इतिहासकिताबें खोजें
रायपुर में सबसे ज्यादा 108 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले रायपुर जिले में सामने आए हैं। यहां कुल 108 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
89 मरीज एक्टिव, 22 होम आइसोलेशन में
प्रदेश में फिलहाल 89 स्वाइन फ्लू के मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ अस्पतालों में उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं
लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण की आशंका होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Trending
- ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न
- दुर्गा महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह: संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस” की मान्यता का ऐतिहासिक जश्न
- रायपुर में तीज महोत्सव की धूम: रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के बीच स्निग्धा शर्मा बनीं ‘तीज सुंदरी’
- कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
- विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट


