खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल मुंगेली का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल लीगल एड क्लिनिक के कार्यों को मजबूत करने के साथ-साथ बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं जातिगत भेदभाव संबंधी शिकायतों की स्थिति का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शीला साहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने बैरकों में जाकर प्रत्येक बंदी से मुलाकात की और उनके न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, भोजन कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा जेल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। जातिगत भेदभाव के संबंध में भी बंदियों से पूछताछ की गई तथा उनके प्रकरणों की पैरवी और विधिक सहायता की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। अभिरक्षाधीन बंदियों को प्रदान की जा रही विधिक सहायता तथा उनके प्रकरणों की पैरवी के लिए निजी एवं प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले एलएडीसीएस अधिवक्ताओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने जेल परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अवगत कराया। निरीक्षण में चीफ एलएडीसीएस श्री टीकम चंद्राकर, असिस्टेंट एलएडीसीएस श्री रतिराम बर्मन, पी.एल.व्ही. प्रकाश साहू एवं धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
Trending
- बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी
- स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी
- मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा
- ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
- बेमेतरा राजस्व विभाग में 11 कर्मचारियों की पदोन्नति: 4 भृत्य बने सहायक ग्रेड-03, 7 को मिला सहायक ग्रेड-02 का प्रभार
- संदेह में उजड़ा संसार: शादी के कुछ ही महीनों बाद चरित्र शंका में पति ने ली पत्नी की जान, 48 घंटे में पुलिस ने बेनकाब किया साजिश का जाल
- सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
- विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र- ‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम


