खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सुपेला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा ली है। महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। आरोपी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया।
दरअसल, जन्माष्टमी (5 सितंबर) के दिन वीणा उर्फ बबली ठाकुर की आत्महत्या की सूचना भखारा थाना पुलिस को मिली। मौके पर एफएसएल और पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की। गले पर किसी पतली वस्तु या बारीक कपड़े से गला घोंटने जैसे निशान मिले। प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के पति ने बताया था कि खेत से लौटने के बाद वीणा कमरे में गई थी, शाम साढ़े 5 बजे जब वह कमरे में गया तो वह संदिग्ध हालत मे मिली। घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति मानववध यानी होमीसाइडल पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला। मृतिका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को थाना बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान उसने पूरा राज उगल दिया।
मृतिका वीणा के पति ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर मोबाइल में किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत का शक था। दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर शक था। इसे लेकर विवाद भी हुआ। 4 सितंबर शाम करीब 5 बजे आक्रोश में आकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद वह घबरा गया था। कानून से बचने के लिए उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया।
जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस ने आरोपी पति विवेक ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


