खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोहल्ले में आपका बच्चा किसके साथ खेल रहा है? किसके साथ घूम रहा है और कहां जा रहा है? बच्चों की एक उम्र तक उनकी संगत और गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। नहीं तो वह किसी बड़ी मुसिबत में पड़ सकते हैं। रायपुर के गुढ़ियारी से सामने आया यह मामला भी अभिभावकों के लिए एक बड़ी सीख है, जहां नाबालिग बच्चों को अपने झांसे में लेकर डराने-धमकाने और ब्लैकमेल कर सोने-चांदी के जेवर और पैसों की उगाही की जाती थी। इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 11 वर्षीय नाबालिग अपनी मामी के साथ रहती है। पास में ही वंदना साहू भी अपने पति दीपक साहू के साथ रहती है। आरोप है कि वंदना और दीपक ने नाबालिग को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल कर उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात मंगवाए।
शिकायत में बताया गया कि 2 सितंबर को बच्ची अपनी नानी का रानीहार भी चोरी-छिपे लेकर वंदना साहू को दे दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बच्ची पर दबाव बनाकर उससे नगदी रकम भी मंगवाई। इसी तरह मोहल्ले के अन्य बच्चों को भी डराने-धमकाने और उनसे अवैध रूप से पैसे और जेवरात की उगाही करने की बात सामने आई है।
मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर धारा 308(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर दीपमाला कश्यप ने एडीसीपी आदित्य पाण्डेय समेत अन्य अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार और नाबालिग से पूछताछ कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वंदना साहू, दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उगाही किए गए सोने के कान के टॉप्स और चेन बरामद किए हैं। पूछताछ में पति-पत्नी ने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
- धमतरी में बेखौफ अपराधी: कंडेल में 30 वर्षीय पारसमणि की गला रेतकर हत्या, सनसनी
- अजा एकादशी की पूजा आज, व्रत कल खुलेगा, रात में फलाहार कर सकते हैं या नहीं?
- पीसीबी छोड़ते ही मिसबाह-उल-हक ने खोला मोर्चा: ‘विदेशी कोचों को रियायत, पाकिस्तानियों पर गाज; कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं सुधरेगा क्रिकेट’
- संडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘इरुमुडी’ का कलेक्शन
- कब्ज और भूख न लगने की समस्या से राहत दिलाएगा दूध-मुनक्का, आयुर्वेद में बताया गया दिव्य औषधि
- भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन: फर्जी ई-मेल के जरिए 6 साल पुराने कैशियर ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, 1.5 लाख का मोबाइल जब्त


