खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। कभी पारंपरिक तरीके से खेती कर सीमित लाभ प्राप्त करने वाले किसान राज कुमार साहू ने खेती में बदलाव और आधुनिक तकनीक अपनाकर बरबटी एवं खीरा की खेती से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। इससे उन्होंने 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है।
खरसिया विकासखंड के ग्राम बाम्हनपाली निवासी किसान राज कुमार साहू के पास 0.800 हेक्टेयर सिंचित भूमि है। पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती करते थे, जिससे उन्हें लगभग 60 से 80 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता था। इससे करीब 2.48 लाख रुपये की बिक्री होती थी और लगभग 78 हजार रुपये का लाभ प्राप्त होता था। खेती में नई तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन अपनाने के बाद उनका उत्पादन बढ़कर 100 से 120 क्विंटल तक पहुंच गया। इससे उन्हें 3.60 लाख रुपये की बिक्री प्राप्त हुई, जबकि उत्पादन में 90 हजार रुपये की लागत आई। लागत राशि घटाने के बाद उन्हें 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इस तरह उनकी आय और लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
राज कुमार साहू ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में फसल प्रबंधन किया तथा जैविक खाद एवं अनुशंसित दवाओं का उपयोग किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ। विभागीय मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से उन्हें बेहतर उत्पादन के साथ अधिक लाभ प्राप्त करने में सफलता मिली। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज कुमार साहू की सफलता यह संदेश देती है कि पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण, बेहतर फसल प्रबंधन और आधुनिक तकनीक को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी उद्यानिकी फसलों की खेती के प्रति प्रोत्साहित हो रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर: औसतन 100.7% बारिश दर्ज, बलरामपुर में सबसे अधिक तो बेमेतरा में सबसे कम वर्षा
- आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बदला जीवन: रायगढ़ के किसान राज कुमार साहू ने बरबटी-खीरा की खेती से कमाया 2.70 लाख का शुद्ध लाभ
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित
- बिलासपुर में सीआरपीएफ कैंप के पास मिला आरक्षक का शव: 15 साल की सेवा, विवाद के बाद कदम उठाने की आशंका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- माता-पिता को रातभर कमरे में बंद कर युवती ने हॉल में लगाई फांसी, बैगा से संपर्क और संदिग्ध भूमिका पर जांच शुरू
- गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचा रायपुर का युवक डूबा: सुरक्षा के दावों की खुली पोल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई


