खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की जीत है। टीम ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लगातार शानदार प्रदर्शन देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। खिलाडि़यों की मेहनत और समर्पण यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मंत्री चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाडि़यों को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाएगी।
Trending
- बिलासपुर में सीआरपीएफ कैंप के पास मिला आरक्षक का शव: 15 साल की सेवा, विवाद के बाद कदम उठाने की आशंका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- माता-पिता को रातभर कमरे में बंद कर युवती ने हॉल में लगाई फांसी, बैगा से संपर्क और संदिग्ध भूमिका पर जांच शुरू
- गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचा रायपुर का युवक डूबा: सुरक्षा के दावों की खुली पोल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई
- कवर्धा में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दही हांडी उत्सव में की शिरकत, प्रदेश की समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
- झीरम नरसंहार का फैसला आधा-अधूरा न्याय, बड़े षड्यंत्र का अब भी नहीं हुआ पर्दाफाश : विक्रम मंडावी
- कोंडागांव के पुष्पपाल जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: ज़मीन में दबा नक्सली डंप बरामद, पिस्टल, 6 वॉकी-टॉकी और बारूद ज़ब्त


