खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद 22 वर्षीय युवक रितेश सारथी रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया।
फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएसईबी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
- महिला एशिया कप 2026: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर 7 विकेट से चटाई धूल


