खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अप्रवासियों और अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावी ऑपरेशन चलाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्राथमिक भौतिक सत्यापन के बाद सभी 23 संदिग्धों को रायपुर स्थित होल्डिंग सह डिटेंशन सेंटर (निरोध केंद्र) स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी को बांग्ला देश भेजने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि ये सभी संदिग्ध घुसपैठिए सिरगिट्टी इलाके में निवास कर रहे थे। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद इन्हें ऑपरेशन चला कर गिरफ्तार किया है।
प्रदेश में बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत अनधिकृत व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश डिपोर्ट (वापस भेजने) करने के लिए राज्य शासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के परिपालन में बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा तत्काल एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया। इस हाई-प्रोफाइल मुहिम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिता कौर चावला को सौंपा गया, जिनके साथ 7 वरिष्ठ थाना निरीक्षकों की विशेष टीम तैनात की गई। पश्चिम बंगाल से मिली खुफिया जानकारियों और प्राथमिक पड़ताल के आधार पर बिलासपुर के थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान और नागरिकता के दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक 4 सितंबर 2026 को सभी 23 संदिग्धों को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर के होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बिलासपुर जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए गए इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले, जिनके पहचान पत्रों और मूल निवास प्रमाण पत्रों पर गंभीर संदेह था। मामले की गहराई तक जाने के लिए बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर जिलों तक पहुंची। वहां के स्थानीय पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से सीधी मुलाकात कर संदिग्धों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन कराया गया और सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। इस सत्यापन में 23 संदिग्धों की कोई भी ऐसी जानकारी नहीं मिली, जिससे पता चल से कि वे भारतीय हैं।
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या बिना वैध कागजातों के रहने वाला व्यक्ति दिखता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
- महिला एशिया कप 2026: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर 7 विकेट से चटाई धूल


