खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम सकरबोगा पहुंचकर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास को नई गति दे रही है। सरकार द्वारा गांवों में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवागमन, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में रायगढ़ जिले के गांवों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने वित्त मंत्री चौधरी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Trending
- कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण
- शिक्षा के प्रहरी हुए सम्मानित, शहीद शिक्षा दूतों के परिजनों और साइबर जागरूकता अभियान से जुड़े शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
- जशपुर के सोहन सिंह की बदली तकदीर: किसान किताब और केसीसी से खेती हुई आसान, मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मुहिम को वैश्विक संकल्प से मिली नई ताकत
- विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल
- विकास कार्यों की नई रफ्तार: ग्राम सकरबोगा में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, 100% योजनाओं के क्रियान्वयन का दिया भरोसा
- झीरम घाटी नरसंहार: NIA कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- 10 नक्सलियों को सजा ‘अधूरा न्याय’, राजनीतिक षड्यंत्र का सच अब भी दफन
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना


