खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमर सिंह उईके भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहे हैं।
अमर सिंह उईके बताते हैं कि उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी की कच्ची दीवार और खपरैल वाले घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आमदनी के चलते अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।
इसी दौरान उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित वार्ड शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 29 वर्गमीटर क्षेत्र में 3.05 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से उनका पक्का मकान तैयार हुआ। इसमें केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश 0.76 लाख रुपये तथा हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपये शामिल है।
पक्का घर बनने के बाद अमर सिंह उईके और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें बारिश और मौसम की परेशानियों की चिंता पहले जैसी नहीं रहती। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को मानसिक शांति और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।
अमर सिंह उईके कहते हैं कि पक्का घर हमारे लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगरपालिका का आभार व्यक्त करता हूं।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


