Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरम घाटी नक्सली कांड: 13 साल बाद न्याय, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी, सजा पर फैसला 16 सितंबर को

    September 5, 2026

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

    September 5, 2026

    ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • झीरम घाटी नक्सली कांड: 13 साल बाद न्याय, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी, सजा पर फैसला 16 सितंबर को
    • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका
    • ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    • जन्माष्टमी पर Dry Day की धज्जियां उड़ाने वाले Platinum Bar पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की भावुक विदाई, 50 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर रचा कीर्तिमान
    • इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू है? पंचांग से जानें सही तारीख, प्रतिपदा श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त, महत्व
    • रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
    • बिलासपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: रतनपुर में एलटी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना से जनाक्रोश
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    बिलासपुर

    ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिखा अनूठा संगम

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। झेरिया यादव समाज, जिला मुंगेली द्वारा ग्राम संगवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
    कार्यक्रम में समाज के लगभग 50 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामधूनी टोली एवं बांस गीत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया।
    मटकी फोड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
    जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राधे-राधे समूह ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹3,100 की पुरस्कार राशि जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मुंगेली श्रीमती उर्मिला रमेश यादव द्वारा प्रदान किया गया।
    इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार ₹701 श्रीमती इंद्राणी यादव जमकोर, द्वितीय पुरस्कार ₹501 संतोष यादव, नर्मदा पब्लिक स्कूल चंदली तथा तृतीय पुरस्कार ₹251 गोरेलाल यादव द्वारा प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम के अवसर पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया गया। समाजजनों ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    समाज की एकता, शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर, कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर सभी के सुख समृद्धि के लिए कामना एवं प्रार्थना किया गया.
    कार्यक्रम में स्वागत भाषण कुमारी सुनीता यादव ने दिया। संबोधन की श्रृंखला में श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
    भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि हमें यदुवंशी होने पर गर्व होना चाहिए। हमारा आचरण, व्यक्तित्व एवं चरित्र ऐसा होना चाहिए कि समाज में भगवान श्रीकृष्ण का नाम गौरवान्वित हो। उन्होंने समाज के युवाओं से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव ने कहा कि यादव समाज में शक्ति और एकता है। हमारी सामाजिक संरचना एवं दृष्टिकोण व्यवस्थित है। उन्होंने समाज के हित में विभिन्न आयोगों के गठन की मांग विधायक पुन्नूलाल मोहले के समक्ष रखते हुए इसे प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने का आग्रह किया।
    श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
    कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुंगेली विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं लीलाओं का वर्णन करते हुए समाजजनों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदाचार, कर्तव्य, धर्म और समाजहित का मार्ग दिखाया है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। समाज के लोगों को इन क्षेत्रों में आगे आकर कार्य करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, सतीश महाराज बद्रीनाथ वाले, मनोज यादव प्रदेश संयुक्त सचिव, चंदराम यादव प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हेमलाल यादव प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव रायपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महासिंह यादव, संतोष यादव, पूर्व सभापति जनपद पंचायत मुंगेली रमेश यादव, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, डॉ. निखिल यादव, सतीश यादव, जय कुमार यादव बिलासपुर, परदेशी राम यादव, कुमारी चित्रलेखा यादव, श्रीमती इंद्राणी यादव, बलीराम यादव एवं देव प्रसाद यादव सहित समाज के गोटिया, दीवान, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के धनराज यादव शिक्षक, रामेश्वर यादव, पुन्नूराम यादव, रामसेवक यादव, नेहरू यादव, लीलाराम यादव, अजीत यादव, लखन यादव,रिखीराम यादव,जय जय राम यादव,फूल सिंह यादव, बल्लू यादव, हीरालाल यादव, जय राम यादव, अशोक यादव, नरेंद्र यादव, रामदुलार यादव, रामसुमेर यादव पत्रकार, किशलाल यादव,जगत यादव, राजकुमार यादव, रामभरोस यादव, रिकी राम यादव, जितेंद्र यादव, गोलू यादव, नेहरू यादव, दुर्गा यादव,रामाधार यादव,चैतराम यादव,धर्मेंद्र यादव,पुवाराम यादव,एवं कुमारी ममलता यादव सहित समाज के प्रमुख व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की भावुक विदाई, 50 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर रचा कीर्तिमान

    September 5, 2026

    बिलासपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: रतनपुर में एलटी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना से जनाक्रोश

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग-बीमार मां से अलग रहने का दबाव बनाना मानसिक क्रूरता, पति की तलाक याचिका मंजूर

    September 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बस्तर

    झीरम घाटी नक्सली कांड: 13 साल बाद न्याय, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी, सजा पर फैसला 16 सितंबर को

    By Khabar WorldSeptember 5, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में करीब 13…

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

    September 5, 2026

    ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

    September 5, 2026

    जन्माष्टमी पर Dry Day की धज्जियां उड़ाने वाले Platinum Bar पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    झीरम घाटी नक्सली कांड: 13 साल बाद न्याय, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी, सजा पर फैसला 16 सितंबर को

    September 5, 2026

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

    September 5, 2026

    ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

    September 5, 2026

    जन्माष्टमी पर Dry Day की धज्जियां उड़ाने वाले Platinum Bar पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की भावुक विदाई, 50 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर रचा कीर्तिमान

    September 5, 2026

    इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू है? पंचांग से जानें सही तारीख, प्रतिपदा श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त, महत्व

    September 5, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.