खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब की बोतल और बिक्री से मिली नकदी बरामद की है। वहीं बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इस दौरान शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध था। इसी बीच मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर एक, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बाहर बेची जा रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। पुलिस को पूर्व में भी बार से संबंधित शिकायतें मिलने की बात सामने आई है।
निगरानी के दौरान पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई करते हुए बार संचालक पलाश मल्होत्रा को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की, जिसकी कीमत 1150 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 2300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार शराब और नकदी की कुल कीमत 3450 रुपये है।
पुलिस ने बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। शराब को बार से बाहर निकालने और ग्राहकों तक पहुंचाने में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गार्ड के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
शुष्क दिवस के आदेश का उल्लंघन सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इसमें प्लैटिनम बार के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा सकती है। लाइसेंस को लेकर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग द्वारा लिया जाएगा।
Trending
- ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
- जन्माष्टमी पर Dry Day की धज्जियां उड़ाने वाले Platinum Bar पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की भावुक विदाई, 50 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर रचा कीर्तिमान
- इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू है? पंचांग से जानें सही तारीख, प्रतिपदा श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त, महत्व
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
- बिलासपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: रतनपुर में एलटी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना से जनाक्रोश
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, रायपुर में एक ही दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान
- सड़क हादसे के बाद ठीक हो रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, 13 सितंबर तक दिल्ली से छत्तीसगढ़ वापसी की संभावना


